Google search engine

– तेंदुए के हमले में नौ ग्रामीण हुये घायल, गांव में दहशत, रेसक्यू ड्राइव जारी

The Dolphin News

कानपुर। पूर्वी जोन के थाना महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव में गंगा नदी के किनारे तेंदुए ने कोहराम मचा दिया। तेंदुए ने आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को घायल कर दिया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन ताड़ा ने बताया कि तेंदुए के होने की पुष्टि वन विभाग ने है। डॉ टाडा ने बताया कि तेंदुए के द्वारा अब तक आठ लोगों के घायल होने की सूचना है, घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर सरसों के खेत से निकले एक तेंदुए ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिससे नौ लोग घायल हो गए। तेंदुए द्वारा हमले की घटना के बाद दहशत और गुस्से में ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरने की कोशिश की, लेकिन वह सरसों और अन्य घनी फसलों के खेतों में जाकर छिप गया। खबर लिखे जाने तक महाराजपुर पुलिस और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से इलाके में कांबिंग अभियान चला रही थी। तेंदुए के सरसों के खेत में छिपे होने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बाइट- अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था ) डॉ विपिन ताड़ा

#ipsdrvipintada #kanpurpolice #upforestdepartment #kanpurforestdepartment #kanpurnews #kanpurnewupdate #tenduahamla

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here