सारे दिन बंदरों की धमाचौकड़ी से स्टेडियम प्रशासन त्रस्त
कानपुर। ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले इंटरनेशनल स्टेडियम ग्रीन पार्क बंदरों के आतंक से त्रस्त है। स्टेडियम के मेन और बी क्रिकेट ग्राउंड पर सारे दिन बंदरों की धमाचौकड़ी जहां प्रशिक्षण प्रभावित रहता है। वही, प्रैक्टिस नेट को क्षतिग्रस्त कर बंदरों की टोली काफी खेल इंतजामों पर वाट लगा देती है। अब तक अनेक प्रैक्टिस नेट बंदरों के आतंक का शिकार हो चुके हैं। इससे स्टेडियम प्रशासन को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इन दिनों ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इन तैयारियों को बंदरों के झुंड प्रभावित कर रहे हैं। यूपीसीए ने बंदरों के आतंक से छुटकारा पाने के कई उपाय किये लेकिन नतीजा सिफर रहा। यूपीसीए के पास बंदरों के आतंक से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय मंकी मैन ही रहता है।
बाइट- भूपेंदर सिंह, क्यूरेटर, ग्रीनपार्क स्टेडियम




















