कानपुर के साथ साझा किये अपने कार्यकाल की स्मृतियां व अनुभव
कानपुर। पांडिचेरी की पूर्व राज्यपाल, पूर्व टेनिस खिलाड़ी, सोशल एक्टिविस्ट व देश की चर्चित व पहली महिला आईपीएस डॉ. किरण बेदी ने अपने संबोधन से कानपुर का जीत लिया। वह रोटरी क्लब ऑफ कानपुर ग्रेटर के 31वें अधिष्ठापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि थीं। कानपुर से रुबरु हुई पद्मश्री 77 वर्षीया डॉ. किरण बेदी ने कानपुर के गणमान्य नागरिकों व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यकाल की स्मृतियां व अनुभव को साझा किया और लोगों के सवालों के जवाब भी दिये।





























