जेसीआई के विभिन्न चैप्टर्स ने संयुक्त रूप से पारंपरिक रुप से किया भव्य स्वागत
’कानपुर। जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन. आचार्य के प्रथम कानपुर आगमन पर जेसीआई के विभिन्न चैप्टरर्स ने उनका पारंपरिक रुप से भव्य स्वागत किया। इस विशेष अवसर पर जेसीआई कानपुर लावण्य, जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल, जेसीआई ब्रह्मावर्त एवं जेसीआई कानपुर ने संयुक्त रूप से एक भव्य श्मल्टी-एलओश् कार्यक्रम का आयोजन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया। दिन भर चले इस प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानपुर के सभी चौप्टर्स के साथ समय बिताया और उनकी गतिविधियों की समीक्षा की।
’सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान’—
संध्याकालीन सत्र में आयोजित मल्टी-एलओ आधिकारिक बैठक में शहर के सभी चैप्टर्स के सचिवों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपने-अपने चौप्टर्स की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से नित्या चावला, अमरीश सेंगर, नीतू शुक्ला, गौतम गुप्ता, अभिनव गुप्ता, तरुण सहगल सहित जेसीआई परिवार के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।




























