- हर व्यक्ति पर रहेगी नज़र, एलआईयू रहेगी सक्रिय
- ज्यादा भीड़ वाले मंदिर में पुलिस के साथ पीएसी भी
कानपुर। बाबा आनंदेश्वर का धाम होने की वजह से प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर को छोटी काशी के रुप में भी जाना जाता है। अगले शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे भगवान शिव के प्रिय माह सावन में शहर के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। मुख्य रुप से परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम, बलखंडेश्वर, सिद्वनाथ घाट, खेरेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर समेत कई अन्य शिव मंदिरों में रात से ही शिव भक्तों का आना शुरु हो जाता है। शिव भक्तों का सैलाब सावन मास के सोमवार के दिन देखने को मिलता है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शिव भक्तों की सुरक्षा व सुविधा के लिये सभी शिवालयों में सुरक्षा के कड़ी प्रबंध किये हैं। प्रमुख शिव मंदिरों में सिविल पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की जायेगी। इसके अलावा एलआईयू भी एक्टिव मोड पर रहेगी। सावन मास व सावन सोमवार के दिन शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिये अधिकारियों को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है।
बाइट- अपर पुलिस आयुक्त (कानून एंव व्यवस्था) डॉ विपिन ताडा




























