Google search engine
  • ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ ने बांधा समां

कानपुर। मर्चेन्ट्स चौम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक समिति ने सर पदमपत सिंघानिया सभागार में विशेष संगीतमय कार्यक्रम ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ का यादगार आयोजन किया। ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ में शहर के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के चेयरमैन स्वतंत्र सिंह ने चिरपरिचित अंदाज में किया। इस सुरमयी संध्या के मौके पर मर्चेंट चैंम्बर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एम. रोहतगी, सांस्कृतिक समिति के वाइस-चेयरमैन विमल झाझरिया एवं काउंसिल सदस्य विजय पाण्डेय, समाजसेवी व उद्योगपति विश्वनाथ गुप्ता, आनंदवीर सिंह, उत्तम केसरवानी, नज़म हमराज़, डॉ आरएन चौरसिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बाइट- मनीषा सिंह राजावत, गज़ल सिंगर

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here