- श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड की रामकथा का आठवां दिवस
कानपुर। आधुनिक प्रबन्धन शिक्षा में जो सरवेंट लीडरशिप यानि नौकर नेतृत्व’ का सिद्धान्त पढ़ाया जाता है, उसका प्रथम उदाहरण तो हमारे श्रीहनुमान जी का विलक्षण व्यक्तित्व है। सरवेंट लीडरशिप शब्द भले 1970 में रॉबर्ट ग्रीन लीफ ने बनाया, पर हमारी भारतीया सनातन संस्कृति में ही इस सिद्धान्त का दर्शन सबसे पहले हुआ है। श्रीहनुमान जी दासानुदास भाव से, स्वामी बनकर नहीं दास बनकर सबकी सेवा में संलग्न है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को उन्होंने अपनी लीला में चरितार्थ करके दिखाया है कि बड़ा वही है जो सबको बड़प्पन प्रदान करें। दूसरे को विद्वता प्रदान करे, वही सही अर्थो में चिंतन है। यह विचार पूज्य श्री रामकिंकर जी की शिष्या उत्ताराधिकारी दीदी मां मंदाकिनी दीदी ने श्रोताओं के समक्ष रखे। मर्चेंट चैंबर हाल में चल रही श्रीरामलीला सोसाइटी, परेड की रामकथा का मंगलवार को आठवां दिवस था। दीदी मां ने कहा कि “धर्म रथ” के सजीव विग्रह श्रीहनुमान ने शक्ति, भक्ति, शान्ति और लक्ष्मी स्वरूपा श्रीसीता जी की अन्वेषण यात्रा में, मार्ग में मिलने वाली तीन नारी पात्र से भिन्न-भिन्न प्रकार से व्यवहार किया। “लौकैषण” रूपी सुरसा के फैलते हुए मुख में अति लघु बनकर जीरो पर्सनालिटी धारण कर विजय प्रोप्त कर ली। ईर्ष्या रूपी सिधिका का श्रीहनुमान जी ने तत्काल संहार कर दिया और लंका की रक्षिका लकिनी प्रवृत्ति की अधिष्ठात्री देवी के सिर पर मुक्के का प्रहार करके उनकी विपरीत मान्यता और धारणा को बदल दिया। बल, विवेक, इन्द्रीय दमन और परहित के चारो ओर क्षमा और कृपा और समता की लगाम से नियन्त्रित है।


























