Google search engine

बंगाल में डबल इंजन की सरकार विकास करेगी – अनुराग ठाकुर

कानपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सांसद अनुराग ठाकुर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर पहंुचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सांसद श्री ठाकुर ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर जाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल की जनता ने जो प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी को दिया है वह यह सोच कर दिया है कि बंगाल को डबल इंजन की सरकार विकास करेगी। बंगाल को गुंडाराज से मुक्ति दिलायेगी। लगभग 20 सांसदों ने बंगाल के हित में वहां की जनता के हित में निर्णय लिया है। ममता दीदी के अत्याचारों से सांसद जो तंग थे आज उनको मुक्ति मिली है। अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह से टीएमसी में तांडव मचा कर रखा था। बंगाल की छवि हो गई थी कि जहां टीएमसी का झंडा वहां टीएमसी का गुंडा। जो घूसखोर है, जो भ्रष्टाचारी है, जो अत्याचारी है उनके खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई वहां पर की जाएगी।
राम मंदिर मुद्दे पर बोले कि की राम मंदिर ट्रस्ट के मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। मुझे लगता है की एसआईटी की रिपोर्ट आने दीजिए और इसके बाद अब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। अनुराग ठाकुर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने सदा राम भक्तों पर अत्याचार किए, राम जन्मभूमि पर सवाल खड़े खड़े किए, वह कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे। वह आज भी केवल राजनीतिक रोटिया ही सेक रहे हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here