-नवनिर्वाचित श्वेता गुप्ता ने बताई अपनी कार्यकाल की प्राथमिकतायें
-मेंटोरर्स के अनुभव का क्लब की नई कार्यकारिणी को भरपूर लाभ
कानपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ रॉयल चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण और महिला कल्याण जैसे समाजसेवा के हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर कार्य करेगा। नवनिर्वाचित श्वेता गुप्ता ने बताया कि अपनी कार्यकाल की प्राथमिकताओं को गिनाते हुये कहा कि क्लब लगभग दो माह पूर्व स्थापित हुआ है और समाज की सेवा के लिये पूरे उत्साह के साथ कार्य करेगा। इसी तरह मेंटोरर्स के अनुभव का लाभ क्लब की नई कार्यकारिणी को मिलेगा। क्लब का अधिष्ठापन समारोह अपने चिरपरिचित अंदाज में होटल लैंडमार्क में संपन्न हुआ। ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने क्लब की प्रेसीडंेट श्वेता गुप्ता व मेंटोर्स से इस सत्र की प्राथमिकताओं के बारे में खास बातचीत की।
























