Google search engine
  • ’कानपुर.’ “मैं सिर्फ जड़, तना और पत्तियों वाला पेड़ नहीं, मैं गुलाम भारत के इतिहास का गवाह हूं…”
    कानपुर। ’कानपुर.’ “मैं सिर्फ जड़, तना और पत्तियों वाला पेड़ नहीं हूं, मैं गुलाम भारत के इतिहास का गवाह हूं…” नाना राव पार्क में बूढ़े बरगद की याद में लगे शिलापट पर दर्ज ये शब्द आज भी लोगों को कुछ पल के लिए रोक देते हैं. शिलापट में बरगद की जुबानी 1857 की उस दर्दनाक कहानी को दर्ज किया गया है, जब कानपुर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह हुआ और इसी जगह 133 क्रांतिकारियों को फांसी दिए जाने की बात दर्ज है.

आज उस दौर का मूल बरगद मौजूद नहीं है, लेकिन उसकी याद, शिलापट और वह जगह इतिहास को जिंदा रखे हुए है. नाना राव पार्क में मौजूद यह स्मृति स्थल कानपुर के उन पन्नों की याद दिलाता है, जिनमें आजादी की कीमत खून और बलिदान से लिखी गई थी. कानपुर की लड़ाई में अंग्रेजों को जब दोबारा नियंत्रण मिला तो बदले की कार्रवाई शुरू हुई. बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा गया. इतिहास से जुड़े स्थानीय विवरणों के अनुसार 4 जून 1857 को 133 क्रांतिकारियों को फांसी दी गई. बताया जाता है कि नानाराव पार्क में बरगद की शाखाएं इन फांसी के फंदों का सहारा बनी थीं. अंग्रेजों का मकसद केवल क्रांतिकारियों को खत्म करना नहीं था, बल्कि लोगों के भीतर ऐसा डर पैदा करना था कि कोई दोबारा उनके खिलाफ आवाज न उठा सके.

पेड़ खत्म हुआ, लेकिन शहादत की कहानी नहीं
समय के साथ वह ऐतिहासिक बरगद खत्म हो गया. उसकी जगह अब मूल पेड़ नहीं है, लेकिन उसकी स्मृति को शिलापट के जरिए सुरक्षित रखा गया है. यही शिलापट लोगों को उस घटना की याद दिलाता है और बताता है कि आजादी की लड़ाई केवल बड़े नेताओं की कहानी नहीं थी. इसमें आम लोगों ने भी अपनी जान की बाजी लगाई थी.
कानपुर का बूढ़ा बरगद अब सिर्फ एक पेड़ का नाम नहीं है. वह 1857 की उस कहानी का प्रतीक है, जिसमें एक तरफ अंग्रेजी हुकूमत का दमन था और दूसरी तरफ आजादी के लिए जान देने का जुनून. उसकी शाखाएं आज दिखाई नहीं देतीं, लेकिन उनकी कहानी आज भी जिंदा है. यही कहानी याद दिलाती है कि आजादी हमें विरासत में यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे हजारों लोगों का संघर्ष, दर्द और बलिदान छिपा है.

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here