Google search engine
  • सीपी, डीएम और डीसीपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
    आलोक अग्रवाल/डॉल्फिन न्यूज

कानपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने डीएवी कॉलेज, डीजी पीजी कॉलेज एवं दयानंद विधि महाविद्यालय परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लेकर परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध किये गये थे। ईस्ट, वेस्ट, साउथ व संेट्रल जोन के डीसीपी ने भी अपने-अपने जोन के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्तों ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

  • CP, DM and DCP inspected the examination centers
    Alok Agarwal/Dolphin News

Kanpur. In view of the Constable Recruitment Examination-2025 organized by the Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board, Police Commissioner Raghubir Lal and District Magistrate Jitendra Pratap Singh inspected the examination centers of DAV College, DG PG College and Dayanand Law College. During the inspection, necessary guidelines were given to conduct the examination in a fair, peaceful and transparent manner by taking stock of the security arrangements, entry of candidates, CCTV surveillance and vigilance of the police force deployed on duty. सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध किये गये थे। ईस्ट, वेस्ट, साउथ व संेट्रल जोन के डीसीपी ने भी अपने-अपने जोन के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया। पुलिस उपायुक्तों ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here