Google search engine

-फिल्म में साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों किया गया है फोकस
-मशहूर फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने फिल्म निर्माण के लिये कानपुर पुलिस का जताया आभार

कानपुर। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता हेतु निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ की स्क्रीनिंग आज रेव-थ्री सिनेमा, में गई। कार्यक्रम में फिल्म के सेलिब्रिटी गेस्ट अन्नू कपूर सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे। शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ के माध्यम से साइबर सुरक्षा, डिजिटल/वर्चुअल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों एवं जन-जागरुकता पर फोकस किया गया है। जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करने वाली इस शिक्षाप्रद फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर सांसद रमेश अवस्थी के अलावा कानपुर जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद, अपर पुलिस आयुक्त डॉ विपिन ताडा व संकल्प शर्मा, एमएलए अमिताभ बाजपेयी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, कानपुर कमिश्ननेट पुलिस सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर व अन्य कलाकार का स्वागत किया। इस यादगार कार्यक्रमक का संचालन प्रतीक त्रिवेदी ने अपने अंदाज में किया। मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स’ को लेकर अपनी बात को लेकर कुछ इस तरह से रखा। डॉल्फिन न्यूज़ की एक खास रिपोर्ट…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here