Google search engine
  • वेस्ट जोन की थाना बिठूर पुलिस ने कम्पोनंेट चोरी करने वाले चार लोग पकड़े
    कानपुर। कानपुर में चोरांे ने मोबाइल टावर्स को भी नहीं बक्शा है। पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। थाना बिठूर क्षेत्र में मोबाइल टावरों से बैटरी एवं कार्ड/कॉम्पोनेंट चोरी के संबंध में एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बिठूर थाना पुलिस, क्राइम टीम एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्त सूरज शुक्ला, अंकित अवस्थी, विकास वाजपेयी उर्फ चूचू एवं आदित्य शुक्ला को गिरफ्तार किया है। डीसीपी श्री आबिदी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा विगत लगभग एक माह में बिठूर, सेन पश्चिम पारा, गोविंद नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में 7-8 मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। चोरी किए गए पार्ट्स से एल्युमिनियम एवं कॉपर निकालकर बाजार में बेचने की जानकारी पुलिस को मिली है। अभियुक्तों के मोबाइल डेटा एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। सप्लाई चेन में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here