“एवरग्रीन लेजेंड्स” प्रोग्राम के माध्यम से महान गायकों को दी जायेगी श्रद्धांजलि
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की माने तो संगीत और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। शायद इसलिये ही आईएमए की कानपुर शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सिनेमा के तीन महान एवं अमर गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी एवं मुकेश को समर्पित एक भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम “एवरग्रीन लेजेंड्स” का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त को आईएमए के जितेंद्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम में होगा। इस आगामी भव्य आयोजन को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने आईएमए अध्यक्ष डॉ अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, आईकेएमजी वूमेन्स विंग की अध्यक्षा डा कमल धवन, किशोर कुमार फैन क्लब से श्रीमती वंदना देबराय एवं डॉ. देबाशीष देबराय से खास बातचीत की। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वर कोकिला लता मंगेश्कर, किशोर कुमार के साथ-साथ मोहम्मद रफ़ी एवं मुकेश जैसे महान गायकों को भी उनके सदाबहार गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।





























