Google search engine
  • ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले यूपी टी-20 लीग में क्रिकेट प्रेमियों के लिये ईनामों की बौछार
  • एक से बढ़कर एक ग्लैमरस प्रोग्राम, शोरशराबा, मस्ती का तड़का, ‘कैच आफ द मैच’ को 5100
    कानपुर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में होने वाली क्रिकेट की ‘जय’! ग्रीनपार्क स्टेडियम में 28 सितंबर से यूपी टी-20 लीग का धमाकेदार आगाज़ होगा, आगाज़ होगा क्रिकेट के धमाल और बवाल का। क्रिकेट के महाउत्सव को लेकर ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चैयरमैन डॉ संजय कपूर से पूरे जोश व उत्साह के साथ खास बात की। उन्होंने बताया 28 अगस्त से लेकर छह सितंबर तक कानपुर में लीग के सभी प्ले आफ मैच होंगे। 11 दिनों में 12 मैच कराए जाएंगे। मैचों के दौरन दर्शकों के लिए रोज 100 ईनाम दिए जाएंगे। कैच आफ द मैच में जो दर्शक गेंद को पकड़ेगा, उसे ईनाम के तौर पर 5100 रुपये मिलेंगे। लीग के मैचों का प्रसारण 200 से अधिक देशों में होगा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here