Google search engine
  • कानपुर पर्यटन पर क्यू आर कोड बेस्ड डिजिटल ब्रोशर तैयार हो- आनंद गुप्ता
    कानपुर। विश्व पर्यटन दिवस पर सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट एवं मुस्कुराए कानपुर के तत्वावधान में एलेन फॉरेस्ट जू पर्यटन मंथन का शुभारंभ डॉल्फिन डेवलपर्स प्रबंध निदेशक आनंद गुप्ता पर्यटन विशेषज्ञ डॉ सिधांशु राय फॉरेस्ट ऑफिसर फिरोज खान, अजय सिंह एवं रोचक रोहतगी ने किया। इस अवसर पर स्कूलों में टूरिज्म क्लब बनेंगे और हर शिक्षण संस्थानों में टूरिज्म एम्बेसडर और संस्थाओं से पर्यटन मित्र बनाये जाने की अपील की गई। सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कानपुर पर्यटन पर क्यू आर कोड बेस्ड डिजिटल ब्रोशर तैयार किया जाए, जिसमें पर्यटन स्थल, घाट, मंदिर, फूड स्ट्रीट और होटल सबकी जानकारी हो। फॉरेस्ट ऑफिसर अजय सिंह ने बच्चों में प्रकृति का महत्व बताने पर जोर दिया। यहां दिनेश वार्ष्णेय, आरिफ मार्टिन, शाहिद कामरान खान, गोपाल तुलस्यान निखिल सचान, विपुल जैन अवलि शुक्ला नीलोफर जमीर पंकज शर्मा वैष्णवी, अंगिरा सहित राइडर्स क्लब, घुमक्कड़ क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here