- शानदार प्रस्तुतियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मर्चेंट चैंबर प्रेक्षागार
कानपुर। मर्चेन्ट्स चौम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक समिति ने सर पदमपत सिंघानिया सभागार में विशेष संगीतमय कार्यक्रम ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ का यादगार आयोजन किया। ‘महफ़िल-ए-ग़ज़ल’ में शहर के प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के चेयरमैन स्वतंत्र सिंह ने चिरपरिचित अंदाज में किया। इस सुरमयी संध्या के मौके पर मर्चेंट चौंम्बर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आई. एम. रोहतगी, सांस्कृतिक समिति के वाइस-चेयरमैन विमल झाझरिया एवं काउंसिल सदस्य विजय पाण्डेय, समाजसेवी व उद्योगपति विश्वनाथ गुप्ता, आनंदवीर सिंह, उत्तम केसरवानी, नज़म हमराज़, डॉ आरएन चौरसिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। गायन प्रस्तुतियों में प्रदीप श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, संजय स्वर्णकार, कपिल शर्मा, मनीषा सिंह राजावत, दुर्गेश, पूजा भदौरिया तथा योगेश भदौरिया ने अपनी मधुर आवाज़ और प्रभावशाली गायन से श्रोताओं का मन मोह लिया। गायन के साथ तबले पर हरीश झा एवं शुभम वर्मा, पियानो एवं कीबोर्ड पर समीर सचान तथा वायलिन पर देवानंद पाठक ने अपनी शानदार संगत से प्रस्तुतियों को और भी प्रभावशाली बना दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बाइट- श्वेता श्रीवास्तव, सिंगर






























