Google search engine

-कानपुर के इस्कॉन मंदिर में शुरू हुआ झूलन महोत्सव
-स्विट्जरलैंड-थाईलैंड के फूलों से सजा कान्हा का दरबार

कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अब ज्यादा दूर नहीं है। कानपुर के इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरदारी के साथ की जा रही हैं। एक विशेष तैयारी के साथ वृंदावन की ही तरह इस्कॉन मंदिर में भी भव्य ‘झूलन महोत्सव’ प्रारंभ हो चुका है। मंदिर के मुख्य प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण के लिए एक भव्य पालना सजाया गया है, जहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को साक्षात प्रभु को अपने हाथों से झूला झुलाने का सौभाग्य मिल रहा है। इस्कॉन मंदिर के प्रेम आश्रय निताई दास ने बताया कि ‘झूलन महोत्सव’ के लिये हर साल एक अलग नई थीम होती है। इस साल फ्लावर थीम के तहत श्री राधे-कृष्ण के दरबार को सजाने के लिए खासतौर से स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और कई अन्य देशों से एक से बढ़कर एक खूबसूरत विदेशी फूल मंगाए गए हैं। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here