डॉल्फिन न्यूज नेटवर्क
कानपुर। देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने सिंघानिया परिवार से जुड़े श्री बलदेव जी महाराज (टेम्पल) ट्रस्ट की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों के कथित अवैध सौदे, फर्जी बैंक खाते के संचालन और ट्रस्ट की धनराशि के गबन को लेकर नया विवाद सामने आया है। बुधवार को सर्व ब्राम्हण महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल से मुलाकात कर मामले की विस्तृत शिकायत की तथा दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने मिलने के बाद सर्व ब्राम्हण महासभा ने प्रेस कांफें्रस करके पूरे मामले की जानकारी दी। इस बारे में ‘डॉल्फिन न्यूज’ ने सर्व ब्राम्हण महासभा के महामंत्री नरेश चंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट ने खास बातचीत की।
Kanpur. A new controversy has come to light regarding alleged illegal dealings of properties worth crores of rupees, operation of fake bank accounts and embezzlement of trust funds of Shri Baldev Ji Maharaj (Temple) Trust, belonging to the country’s prestigious industrial house Singhania family. On Wednesday, a delegation of Sarva Brahmin Mahasabha led by the organization’s National General Secretary Naresh Chandra Tripathi met Police Commissioner Raghuveer Lal and made a detailed complaint about the matter and demanded strict action by registering a criminal case against the culprits. Taking cognizance of the matter, the Police Commissioner has ordered investigation. After meeting the Police Commissioner, Sarva Brahmin Mahasabha held a press conference and gave information about the entire matter. In this regard, ‘Dolphin News’ had a special conversation with Sarva Brahmin Mahasabha General Secretary Naresh Chandra Tripathi, Advocate.
















