Google search engine

-यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे 350 खिलाड़ी
-इस बैडमिंटन फेस्टिवल का आयोजन एक से चार अक्टूबर तक होगा

कानपुर। योनेक्स सनराइज सीताराम पांडेय मेमोरियल सेकेंड उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में होगी। प्रेस वार्ता में कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पांडेय, डॉ. ए.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष व आशुतोष सत्यम झा ने टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में मीडिया को जानकारी दी। कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डी पी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 350 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। इसमें कुल 1,00,000 की नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल शामिल हैं। प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 क्वालिफाइड निर्णायक आयेंगे जबकि के रेफरी का कार्य आजमगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र राय जबकि मैच कंट्रोलर मोहम्मद इरशाद अहमद करेंगे। प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग भी की जाएगी जिससे घर बैठे मैच देखे जा सके।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here