.स्वैच्छिक रक्तदान में महादानियों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग
कानपुर। रेडक्रॉस सोसायटीए रोटरी क्लब क्लब आफ सूर्या एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में महादानियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और 33 लोगों ने रक्तदान किया।
























