- श्री रामलीला सोसाइटी परेड की रामकथा का पांचवा दिवस
कानपुर। मर्चेंट चैंबर हाल में चल रही श्री रामलीला सोसाइटी परेड की रामकथा के पांचवा दिवस पूज्य मंदाकिनी ने हाल में हुये साहसी पायलट स्मित माच्छार की बहादुरी का जिक्र करते हुये कहा कि श्री हनुमान चालीसा पाठ का प्रयोग और प्रभात गत कल पूरे विश्व ने देखा जब श्री स्मित माच्छार ने एक कलूषित और हिन्सक व्यक्ति का निहत्थे सामना किया और सफलता प्राप्त की। यह सनातन धर्म के संस्कार की विजय है। जब बाल्यावस्था से ही नित्य पाठ और नियम का पालन होता है, तब जाकर वह अभ्यास बनता है और आपत्ति काल में वह अभ्यास कारगर होता है। यह श्री हनुमानजी महाराज की कृपा ही थी कि ऐसी विषम स्थिति में पायलट माच्छाार को परहित का संकल्प दृढ़ रहा और मन में साहस और शौर्य का गुण प्रधान रहा। यह घटना जेन जी और जेन अल्फा के लिए एक प्रेरक सिद्ध होगी। गाँधी जयन्ती के दिन गत कल हम लोगों ने राम नाम की महिमा का दर्शन कथा में श्री हनुमानजी की लीला में समझा और हिंसा पर अहिंसा, सत्य और परोपकार की विजय का प्रत्यक्ष दर्शन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच जाने से अनुभव किया।
उन्होंने कहा कि श्री हनुमानजी के व्यक्तित्व में अद्भुत संतुलन है। एक और उनका अदम्य पुरुषार्थ उनमें अद्भुत शौर्य और पराक्रम की शक्ति है और दूसरी ओर उतना ही धैर्य और विनम्रता। जब जाम्बवान जी ने श्री हनुमानजी को उनके जीवन के लक्ष्य का स्मरण कराकर जगाया तो समुद्र तट पर श्री हनुमान जी की समाधी खुली और जोर से सिंहनाथ करके विशाल रूप धारण किया था।



























