जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का बायें हाथ का लेखन आकर्षण का केंद्र बना
कानपुर। 2015 बैच के आईएएस महेंद्र सिंह तंवर अपनी कई खासियतों के लिए अलग पहचान रखतें हैं, उनमें से एक उनकी खासियत है उनका लेफ्ट हैंड राइटर होना। कानपुर नगर के नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर बाकी सभी काम तो दाहिने हाथ से करते हैं लेकिन उनका लेखन कार्य बायें हाथ से ही होता है।
शायरी व कविताएं लिखने का शौक रखने वाले आईएएस अधिकारी श्री तंवर की बायें हाथ से लिखने की उनकी यह आदत बचपन से है। इस बारे में जिलाधिकारी श्री तंवर से चर्चा किए जाने पर वह मजाकिया अंदाज में हंसते हुये कहते हैं कि ‘‘शायद बचपन में पिताजी ने डांटा नहीं होगा।’’ आईएएस श्री तंवर की इस विशेषता की काफी चर्चा है और उनकी यह विशेषता ‘कानपुराइट्स’ के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है।
यहां बता दें की उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके 2015 बैच के आईएएस महेद्र सिंह तंवर अपनी खास कार्य शैली और सरल स्वभाव के लिए अलग पहचान रखते हैं। उनका नाम संघर्ष, परिश्रम, लगन और कामयाबी की मिसाल के लिये जाना जाता है। बुलंद हौसलों के दम पर ऊंची उड़ान भरने और सफलता की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ने वाले जिलाधिकारी कानपुर नगर महेंद्र सिंह तंवर ने क्लास 10 में टॉप करने के बाद टेक्सटाइल्स इंजीनियरिग में बीटेक किया। 2009 से 2011 तक प्राइवेट नौकरी की। इसके बाद तीन साल रक्षा मंत्रालय में रहे। 2015 रेलवे में इंजीनियर हो गये। कानपुर नगर डीएम का पदभार संभालने से पूर्व वह बहराइच व एटा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर के सीडीओ, गाजियाबाद के नगर आयुक्त, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और संतकबीर नगर व कुशीनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं।





























