Google search engine

आयोजकों की सुरक्षा व व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
कानपुर। श्री रामलीला सोसाइटी परेड का इस साल अपना 150वां सुस्वर्णिम वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर इस साल कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राम लीला व उससे जुड़े अन्य कार्यक्रमों को सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से सकुशल संपन्न कराये जाने के लिये पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, केस्को अन्य सरकारी महकमों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राम लीला कमेट के पदाधिकारियों के साथ राम गोले में बैठक हुई। बैठक में रामलीला की रथ यात्रा के मार्ग के साथ ही रामलीला स्थल पर पुलिस सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के साथ ही मार्ग प्रकाश, सफाई, जल निकासी व कई अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रुप से श्री रामलीला सोसाइटी परेड के महामंत्री राजीव गर्ग, मंत्री आलोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बाइट -श्री आलोक अग्रवाल, मंत्री -श्री रामलीला सोसाइटी परेड

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here