-समाज कल्याण मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने प्रतिमा का किया लोकार्पण कन्नौज/कानपुर। रविवार 22 नवंबर को भवानीपुर प्रताप गांव में भारतरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक असीम अरुण ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। मंत्री श्री अरुण ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने तथा समानता पर आधारित समाज की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। बाबा साहब ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया। उनके विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। #samajkalyanvibhag #asimarun #socialwelfaredepartment #dmkannauj #mlakannoj




























