Google search engine

शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा का प्रतीक है ’’पुलिस झण्डा दिवस’’ कानपुर। ’’पुलिस झण्डा दिवस’’ के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया। मालूम हो कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को प्रदान किया गया पुलिस ध्वज, पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस गौरवशाली अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री लाल सहित उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों ने पुलिस ध्वज की गरिमा एवं गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जनसेवा और कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लिया।
#kanpurpolice #policecommissinorkanpur #policejhandadivas #dgpup #uppoliceflagday #UPP

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here