Google search engine

|

– चौराहों पर लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड एवं रोड मार्किंग

कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) के अंतर्गत जनपद के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जायेगा। चयनित 42 चौराहों पर लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड एवं रोड मार्किंग जैसी आधुनिक यातायात सुविधाएं जल्द ही देखने को मिलेंगी। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रोजेक्ट गिफ्ट का उद्देश्य कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना, जाम की समस्या को कम करना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है।

#dmkanpur #projectgift #kanpurnagarnigam #nagarayuktkanpur #loksabhakanpur #kda

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here