Google search engine

-घाटमपुर, बिल्हौर और सचेंडी बना साइबर ठगों का ‘हॉट स्पॉट’
-दिल्ली समेत कई राज्यों के लोगों को बनाया ठगी का शिकार
–कानपुर कमिश्नरेट पुलिस क्राइम ब्रांच टीम की हर तरफ प्रशंसा

कानपुर। पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशन मे क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर अपराधियों के एक और संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। ड्रोन की मदद से किये गये इस सक्सेसफुल ऑपरेशन के तहत सचेंडी थाना क्षेत्र मे चार गांवों से 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने अपने कार्यालय के सभागार में प्रेस कांफ्रंेंस मे बताया कि कार्रवाई के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 29 मोबाइल फोन, तीन लक्जरी कारें तथा अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। जांच में 48 आईएमईआई एवं 68 मोबाइल नंबर सक्रिय पाए गए हैं। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 189 साइबर शिकायतों में 60 शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर इस गिरोह से जुड़े पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के नागरिकों को इस गिरोह द्वारा ठगी का शिकार बनाया जाना प्रकाश में आया है। अब तक लगभग दो करोड़ की साइबर ठगी का अनुमान है। अभियुक्त बैंक खातों एवं यूपीआई के माध्यम से धनराशि प्राप्त करते थे। जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here