-आईआईटी कानपुर के साथ एडवांसड लेवल साइबर ट्रेनिंग की महत्वाकांक्षी शुरुआत
-तकनीकी उत्कृष्टता के साथ साइबर अपराधों के विरुद्ध कानपुर पुलिस की बढ़ती क्षमता
कानपुर। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर एवं आईआईटी कानपुर के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के अंतर्गत मंगलवार को एडवांसड लेवल साइबर टेªनिंग प्रोग्राम का पहला सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में थाना साइबर क्राइम, कमिश्नरेट कानपुर नगर की टीम ने आईआईटी कानपुर के प्रोफेसरों एवं टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों से एडवांस्ड साइबर इंविस्टीगेंशन डिजीटल फोरेंसिस, साइबर इंटीलिजेंस, एआई-एलाबल्डि थ्रेट डिटेक्शन एवं उभरते साइबर अपराधों की जांच से संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी सत्रों में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे कानपुर पुलिस की तकनीकी दक्षता और साइबर अपराधों की जांच क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।





























