Google search engine

पुलिस आयुक्त ने आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को लेकर व्यापक पुलिस व्यवस्था की गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर ज्योति श्री भी मौजूद रहीं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here