Google search engine

– सांसद अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार – ‘कानपुर एक्सप्रेस’ की अमूल्य सौगात मिलने पर सांसद रमेश अवस्थी से खास बातचीत कानपुर। कानपुर एक्सप्रेस के शुभारंभ के बाद इस नई नवेली ट्रेन से कानपुर संेट्रल स्टेशन से फफूंद तक की यात्रा सांसद रमेश अवस्थी के साथ करने का सुअवसर मिला। यात्रा के दौरान ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने सांसद अवस्थी से खास बातचीत करने का मौका हाथ से जानेे नहीं दिया। सांसद रमेश अवस्थी ने नई ट्रेन की शुरुआत को कानपुर के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रयासों से कानपुरवासियों को यह सौगात मिली है। उनके मुताबिक, श्रमशक्ति एक्सप्रेस शुरू होने के बाद से कानपुर से दिल्ली के लिए एक और नियमित ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। लंबे इंतजार के बाद यह मांग पूरी हुई है। नई ट्रेन से कानपुर के व्यापारियों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही कानपुर का गौरव व वैभव भी लौटेगा।

#ministryofrailway #railwayminister #newstrainlaunce #mprameshawasthi #rameshawasthi #kanpurloksabha #loksabhakanpur #akbarpurloksabha #pmp #upgovt #bjpup #bjpkanpur #cmup #kanpurnews #kanpurnewsupdate #facebookreels #viralreels

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here