Google search engine


विश्व प्रसिद्व क्रिकेट स्टेडियम में योग करने को उमड़ा जनसैलाब
कानपुर। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। योग के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे परिसर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश गूंजता रहा। ग्रीन पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों, योग प्रशिक्षकों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सांसद श्री रमेश अवस्थी, विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी, विधायक श्रीमती सरोज कुरील, एमएलसी श्री अरुण पाठक, जनपद के नोडल अधिकारी श्री एस. सुंदरम एम.के. आईएएस, पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री संकल्प शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री विपिन टाडा, नगर आयुक्त श्री अर्पित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने वीरभद्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, चक्रासन, दंडासन, पद्मासन, वज्रासन, शलभासन, भुजंगासन, विपरीत शलभासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन और शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। योगासन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आयुषी रावत, अंश कुमार सविता, मालती सचान, नविका सिंह चौहान, मिहिका सचान, देवशी द्विवेदी एवं अनन्या राजपूत को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here