Google search engine

  • फिक्स रेट पर एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक कृत्रिम अंग और उपकरण

कानपुर। कानपुर में देश का पहला “ए.टी. मार्ट यानी असिस्टिव टेक्नोलॉजी मार्ट” शुरू कर दिया गया है। मोतीझील मेट्रो स्टेशन के पास बेनाझाबर रोड पर बना यह अनोखा मार्ट दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की जिंदगी को बहुत आसान और मददगार बनाने वाला साबित होगा। मार्ट का उद्घाटन कानपुर डिवीजन के कमिश्नर के विजयेन्द्र पाण्डियन ने किया। एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को साकार कर रही ‘दिव्यांग सहारा योजना’ के तहत सहायक उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए इस खास मार्ट की शुरुआत की गई है। अब इसके खुलने से जरूरतमंदों को आधुनिक तकनीक से बने नकली अंगों और दूसरे उपकरणों के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। 

तीन बड़ी सुविधाएं मिलेंगी
यह एटी मार्ट एक बड़े शोरूम की तरह ‘थ्री-इन-वन’ मॉडल पर तैयार किया गया है। यहाँ आने वाले लोगों को एक ही छत के नीचे तीन बड़ी सुविधाएं मिलेंगी, जिसमें वे सबसे पहले अपनी जरूरत के सभी आधुनिक उपकरणों को अपनी आंखों से सामने देख सकेंगे, वहां मौजूद एक्सपर्ट्स से उनके काम करने का तरीका समझ सकेंगे और फिर खुद पर उसका लाइव ट्रायल करके संतुष्ट होने के बाद उसे तय कीमत पर खरीद सकेंगे। 

मरम्मत की पूरी व्यवस्था
इस मार्ट में सर्विसिंग की भी पूरी गारंटी मिलेगी। अक्सर देखा जाता है कि दिव्यांग लोग महंगे उपकरण खरीद तो लेते हैं, लेकिन उनके खराब होने पर पुर्जे मिलना और उन्हें सुधरवाना बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है। इस एटी मार्ट में बिक्री के साथ-साथ मरम्मत की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इस सेंटर पर दिव्यांगों की गतिशीलता के लिए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, आधुनिक ट्राइसाइकिल, वॉकर, बैसाखी के साथ-साथ सुनने के लिए डिजिटल कान की मशीनें, चश्मे और हाई-टेक कृत्रिम अंग हमेशा उपलब्ध रहेंगे। 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here