- ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक, बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने विभाग का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चौम्पियनशिप-2026 का आयोजन हरियाणा के करनाल में किया गया था।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस का गौरव बढ़ाया।
आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने प्रतियोगिता में 120 किलोग्राम स्नैच तथा 160 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशेष उल्लेखनीय है कि क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 160 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इससे पूर्व 89 किलोग्राम भार वर्ग में 158 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे सिद्धान्त सेठ ने 88 किलोग्राम भार वर्ग में 160 किलोग्राम भार उठाकर ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने सिद्धान्त सेठ को सराहनीय सफलता पर उन्हें बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Congrats! Constable Siddhant Seth increased the prestige of Kanpur Police
- All India Police won gold medal in weightlifting, made national record
Alok Aggarwal/Dolphin News
Kanpur. Constable Siddhant Seth of Kanpur Commissionerate Police has brought laurels to the department. All India Police Weightlifting Cluster Championship-2026 was organized in Karnal, Haryana. In this prestigious competition, Constable Siddhant Seth, a talented player of Commissionerate Kanpur Nagar Police, gave excellent performance and brought pride to the Commissionerate Kanpur Nagar Police by winning gold medal in 88 kg weight category. Reserve Siddhant Seth won first place in the competition by lifting 120 kg snatch and 160 kg clean and jerk. It is especially noteworthy that he set a new record by lifting 160 kg in the clean and jerk event. Earlier, the record of 158 kg clean and jerk was recorded in the 89 kg weight category, which Siddhant Seth broke by lifting 160 kg in the 88 kg weight category and created a new record. Police Commissioner Raghuvir Lal congratulated Siddhant Seth on his commendable success and wished him a bright future.

















