कोचिंग संचालकों ने कहा कि सील करने से पहले एक माह का समय दिया जाना चाहिये था
कानपुर। पिछले दिनों लखनऊ में हुये अग्निकांड हादसे के बाद कानपुर में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई से कोचिंग संचालक बौखला गये हैं। उन्होंने कहा कि सीलिंग की कार्रवाई किये जाने से पहले एक महीने का समय दिया जाना चाहिये था। इधर, सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा…! के उद्देश्य को लेकर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा-निर्देश पर कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों एवं अस्पतालों के संचालकों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम की कोचिंग सेंटर वालों ने सराहना भी की। कहा कि इस आयोजन से बहुत सीखने और समझने का अवसर मिला।





















