- स्टॉलों का अवलोकर करने वालों का मनमोह रहे हैं एक से बढ़कर एक उत्पाद
कानपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को कानपुर के मोतीझील लॉन नंबर एक में तिरंगा मेले का शुभारंभ एमएलसी सलिल विश्नोई ने किया। मेले में खादी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं, लेदर उत्पादों, सौंदर्य एवं सजावटी सामग्री और लड्डू सहित विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। यह मेला 15 अगस्त तक चलेगा।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली। खादी के स्टॉल पर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई। एमएलसी सलिल विश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने भी विभिन्न उत्पादों की खरीदारी कर स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार, एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग विकास अधिकारी अशोक कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह
बाइट- एमएलसी सलील विश्नोई




























