Google search engine

सांसद रमेश अवस्थी ने ऐतिहासिक नानाराव में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
कानपुर। महानगर के नाना राव पार्क में ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन व विकास की यात्रा के दर्शन हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर विधायक कल्याणपुर नीलिमा कटियार, विधायक गोविंद नगर सुरेंद्र मैथानी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को चित्रों एवं सूचनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, महिला हेल्पलाइन-181, मिशन शक्ति, निराश्रित महिला पेंशन, विद्युत सखियों, महिला पीएसी बटालियन, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास योजना, मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, ओडीओपी, रोजगार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना, सोलर पंप एवं कृषि क्षेत्र में ड्रोन के उपयोग सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है।
बाइट- एमएलए – सुरेंद्र मैथानी
बाइट- एमएलए – नीलिमा कटियार
बाइट- जिलाधिकारी – जितेंद्र प्रताप सिंह

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here