Google search engine

रक्त महादान पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर के साथ ‘डाल्फिन न्यूज’ की बातचीत
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने ‘डॉल्फिन न्यूज’ के साथ खास बातचीत के दौरान कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई नहीं है, रक्तदान यानि महादान। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है। आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी अथवा उपचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद की सहायता के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करता है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आईआईटी कानपुर में भी लगभग 250 यूनिट रक्तदान किया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here