पुलिस आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प..
आलोक अग्रवाल/डॉल्फिन न्यूज
कानपुर। पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं क चेहरों पर उस समय चमक बिखर गई, जब पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने इन मेधावियों को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के उन मेधावी बच्चों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री लाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण से प्राप्त सफलता न केवल बच्चों बल्कि उनके परिवार एवं पुलिस विभाग के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में वामा इको चैंप्स – ग्रीन हैविट, ब्राइट फ्यूचर (हरित आदतें, उज्ज्वल भविष्य)” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से बच्चों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, अपशिष्ट पृथक्करण, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचाव, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही बच्चों ने स्वयं कम से कम 05 पौधे लगाने तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया ।
Honoring the meritorious students of police family
Police Commissioner took pledge for environmental protection.
Alok Agarwal/Dolphin News
Kanpur. There was a glow on the faces of the meritorious students of the police family when Police Commissioner Raghuveer Lal honored them by inviting them to his office. A program was organized in the auditorium located at the police office in honor of the meritorious children of police officers/employees, who performed excellently by securing more than 90 percent marks in the high school and intermediate examinations in the academic session 2025-26. In the program, Police Commissioner Shri Raghubir Lal honored the meritorious students by giving them citations and wished them a bright future.
On this occasion, Police Commissioner Shri Lal appreciated the achievements of the students and said that the success achieved through hard work, discipline and dedication is a matter of pride not only for the children but also for their families and the police department. He inspired the students to continue to excel in the future and play an important role in nation building. In the second phase of the program, in the dignified presence of Police Commissioner Raghubir Lal, Vama Eco Champs – Green Habit, Bright Future (Green Habits, Bright Future)” program was organized, under which children were administered the oath of environmental protection and promotion. Through the oath, children were made aware of important issues like water conservation, tree plantation, cleanliness, waste separation, avoidance of single-use plastic, judicious use of natural resources and sensitivity towards animals and birds. The children also took a pledge to plant at least 5 saplings and inspire others to conserve the environment and plant trees.

















