Google search engine

-जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अपील, हर मतदाता सूची में जांचे अपना नाम The Dolphin News कानपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए 17 नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कानपुर जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण जांचने की अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री तंवर ने ‘डॉल्फिन न्यूज़’ को बताया कि सभी मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं होने पर फॉर्म-6 तथा नाम, पता अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है। वहीं, मृतक अथवा अन्य कारणों से अपात्र व्यक्तियों के नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। सभी आवेदनों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता- जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2027 की आगामी अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

#dmkanpur #sdmkanpur #cdokanpur #assmblyelection2027

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here