Google search engine


कानपुर में गिरफ्तार हुये दो चोर, जोकि नौकर बनकर पहले जीतते थे मालिक का विश्वास, फिर कर देते थे घर साफ


कानपुर। घर में नौकर रखने वाले लोग रहे सावधान! कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही घर में रखें नौकर! क्योकि कानपुर महानगर में पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो पहले मालिक का विश्वास जीतकर सुनियोजित ढंग से घर को साफ करके रफूचक्कर हो जाते थे। सेंट्रल जोन के थाना स्वरूप नगर क्षेत्र में व्यापारी विकास शुक्ला के घर पर लगभग 60 लाख मूल्य के जेवर चोरी हुये थे। इस सूचना के मिलते ही थाना स्वरूप नगर पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का लगातार पीछा किया। उनकी लोकेशन माउंट आबू में मिलने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त सुनियोजित तरीके से बड़े घरों में नौकरी कर विश्वास जीतते थे तथा मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में चोरी का 100 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। साथ ही चोरी के जेवर का एक ब्रेसलेट, जिसकी कीमत लगभग ₹6 लाख थी, ₹2 लाख में खरीदने वाले एक सुनार को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल -अतुल श्रीवास्तव, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here