– किसी तरह की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं – नगर आयुक्त कानपुर। ’मुख्यमंत्री ग्रिड योजना’ के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता को लेकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यवत की है। 19 नवंबर को ’रात्रि 12ः00 बजे रात्रिकालीन भ्रमण कार्यक्रम’ के अंतर्गत नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने चिड़ियाघर के पास मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति निर्धारित समयसीमा के अनुरूप एवं अपेक्षित नहीं पाए जाने पर नगर आयुक्त श्री उपाध्याय ने ’कड़ी नाराजगी व्यक्त की।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली परियोजना है, इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त ने परियोजना की ’अंतिम समयसीमा 20 दिसंबर 2026’ निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि उक्त तिथि तक समस्त कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए।
#dmkanpur #sdmkanpur #kanpurnagarnigam #kmckanpur #nagarayuktkanpur #cmgridplan #upgovt




























