सुरक्षा जवानों के साथ-साथ दर्शकों में भी भर जाता जोश व उमंग
कानपुर। अवसर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस का हो या पुलिस स्मृति दिवस या नए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी होने पर पासिंग आउट परेड का या फिर पुलिस के विशेष आयोजन का। इन हर अवसरों पर कानपुर के होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति दर्शकों व सुरक्षा बलों के जवानों को जोश व उमंग से लवरेज कर देती है। ड्रम की रिदम पर वाद्ययंत्र – ट्रम्पेट, ट्रॉम्बोन, ट्यूबा, क्लैरिनेट की संगत से गुंजायमान होने वाली धुन पर होम गार्ड बैंड की सधी कदमताल हर किसी के दिलों पर छा जाती है। होम गार्ड बैंड के सदस्य सुरक्षाकर्मी ही होते हैं जिन्हें संगीत की खास ट्रेनिंग दी जाती है। आइये देखें और सुनें बैंड मेजर बाबू राम के नेतृत्व में होम गार्ड बैंड का एक अविस्मणीय परफार्मेंस…!





















