160 हॉस्टल, 490 अस्पताल, 490 विद्यालय एवं 865 कोचिंग संस्थानों का सत्यापन किया जा चुका है
कानपुर। लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने पुलिस मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को कोचिंग, होटल, हॉस्टल, अस्पताल एवं व्यावसायिक भवनों की सुरक्षा को लेकर बैठक की और सभी विभागों के साथ संयुक्त समीक्षा एवं सख्त निर्देश दिये। बैठक के बाद अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने ‘प्रेस’ को बताया कि कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पूर्व से संचालित संयुक्त सत्यापन अभियान के तहत अब तक लगभग 160 हॉस्टलों, 490 अस्पतालों, 490 विद्यालयों एवं 865 कोचिंग संस्थानों का सत्यापन किया जा चुका है। अभियान के दौरान सुरक्षा संबंधी कमियां पाए जाने पर 40 से अधिक संस्थानों को अग्निशमन विभाग द्वारा नोटिस जारी किए गए, जबकि 20 से अधिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
मानकों के विपरीत संचालन पर होगी कठोर कार्रवाई-
डॉ ताडा ने बताया कि बैठक में स्पष्ट कर दिया गया है कि बेसमेंट अथवा अन्य स्थानों पर सुरक्षा मानकों के विपरीत संचालित किसी भी व्यावसायिक गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा निर्धारित समयावधि में कमियां दूर न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार नोटिस, सीलिंग, आर्थिक दंड एवं आवश्यकतानुसार आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
Home Crime News सुरक्षा मानकों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं- अपर पुलिस आयुक्त| The...





















