Google search engine

-कानपुर पुलिस क्राइम ब्रांच टीम का बड़ा एक्शन
-लगभग दो करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा.
-कई राज्यों के लोगों के की गई थी साइबर ठगी

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन सीवाई-वज्र’ अभियान के तहत एक बड़ी करते हुये सचेंडी थाना क्षेत्र के चार गांवों से ड्रोन की मदद से छापेमारी करके 13 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अश्लील वीडियो प्रकरण में फंसाने तथा पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने के माध्यम से लोगों से धनराशि की ठगी काफी लंबे समय से कर रहे थे। खास बात यह है कि यह शातिर ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं हैं। इनकी शिक्षा कक्षा चार से लेकर इंटरमीडियट तक ही है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह व एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रोन की मदद से चार गांवों में एक साथ छापेमारी की, जिसमे 13 शातिर साइबर क्रिमनल्स पुलिस के हत्थे चढ़े। इस सक्सेजफुुल ड्राइव में लगभग दो करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। ‘डॉल्फिन न्यूज’ की एक्सक्लूसिव लाइव ग्राउंड रिपोर्ट…

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here