लायंस आफ कानपुर गैंजेस ने डॉक्टर्स व सीए को सम्मानित किया
कानपुर। लायंस आफ कानपुर गैंजेस ने डॉक्टर डे और सी.ए. डे के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर समाज में स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। डॉक्टर और सी.ए. के महत्व को समझते हुए अध्यक्ष लायन विराट गुप्ता की अध्यक्षता में हुये सम्मान समारोह के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




























