-शिव भक्तों की सुरक्षा के मद्देनज़र हर व्यक्ति पर रहेगी नज़र
– शहर के सभी शिवालयों में लगाये गये हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
कानपुर। कल गुरुवार से सावन मास प्रारंभ हो रहा है। शिव भक्तों की सुरक्षा व सुविधा के लिये प्रशासन पूरे तरह से प्रयत्नशील है। इसके हर स्तर पर युद्वस्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में शहर के सभी शिव मंदिरों को हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया है, ताकि हर व्यक्ति और हर गतिविधि पर नज़र रहे। इन सीसीटीवी कैमरों का सीधा आउटपुट पुलिस कंट्रोल रुप को मिलेगा, जहां से हरेक पर पुलिस की निगाहें रहेंगी। शिव मंदिरों के परिसर के अलावा मंदिर को जोड़ने वाले मार्गो पर भी सीसीटीवी कैमरें इंस्टॉल किये गये हैं। शहर के प्रमुख शिवालय परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में 132 हाईटेक कैमरों से निगरानी की जायेगी। पुलिस ने यहां पर अल्ट्रा मॉर्डन पीटूजेड कैमरे भी इंस्टॉल किये गये है जोकि परमट चौकी में बनाये अस्थाई कंट्रोल रुम से जोड़े गये हैं। जो कैमरे पहले से इंस्टॉल थे, उन्हें भी दुरुस्त कर दिया गया है।





























