Google search engine

-श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीसीपी वेस्ट ने किया प्रमुख घाटों का निरीक्षण
कानपुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना बिठूर क्षेत्रान्तर्गत उदरा घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट एवं रानी लक्ष्मीबाई घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान महोदय ने घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, गोताखोरों, जल पुलिस, लाइफ जैकेट, मोटरबोट, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए व प्रमुख धर्मगुरुओं से वार्ता कर कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के संबंध में चर्चा की तथा उनके सुझाव भी प्राप्त किए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (सदर) सहित पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम.कासिम आबिदी, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here