Google search engine

-शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा- अपर पुलिस आयुक्त
कानपुर। पूर्वी जोन के थाना चकेरी क्षेत्रान्तर्गत श्याम नगर में हुई लूट की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि गत सोमवार को दोपहर के समय कुछ अज्ञात बदमाश ने मां व बेटे को रसोई घर में बंद करके लाखांे की नगदी व जेवरात लूट कर फरार हो गये थे। अपर पुलिस आयुक्त, (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पीड़ित का पारिवारिक संबंधी (पीड़ित के भाई का साला) है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का पूर्ण अनावरण किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट – अपर पुलिस आयुक्त, (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here