- पुलिस की त्वरित ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में खुशी की लहर
कानपुर। गत सोमवार को पूर्वी जोन के थाना चकेरी क्षेत्र के श्यामनगर में घर में हथियार के बल पर दिनदहाड़े हुई घटना के सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के लिये चुनौती बनी इस घटना का अनावरण करने के लिये दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज खंगाले गये। साथ ही तकनीकी एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया था। पुलिस ने ताबड़तोड कार्रवाई करते हुये पहले घटना के मुख्य साजिशकर्ता जोकि पीड़ित के छोटे भाई का सगा साला है, को गिरफ्तार किया। उससे उसके चार अन्य साथियों के नाम प्रकाश में आए। इसके बाद पांच अगस्त की रात में पुलिस मुठभेड़ के दौरान शफीक एवं कमल को गिरफ्तार किया गया। शेष दो अभियुक्त रफीक एवं विजय श्रीवास्तव उर्फ लाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एडीसीपी ईस्ट शिवा सिंह ने बताया कि लूटे गए आभूषण, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त तमंचा एवं ऑटो भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त शातिर एवं आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। - बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी शिवा सिंह, आईपीएस





























